{"_id":"604e4cef8ebc3e8cd11fdf97","slug":"fire-in-coal-laden-freight-train-wagon-orai-news-knp617630776","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग
विज्ञापन
मालगाड़ी की बोगी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। कोयला लादकर जा रही पारीछा स्पेशल मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। ट्रेन के एट स्टेशन से गुजरते समय प्वाइंट्समैन ने धुआं देखकर अधिकारियों को बताया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा बच गया। संयुक्त जांच रिपोर्ट बनाकर मंडलीय अधिकारियों को भेजी गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
शनिवार की रात करीब 11 बजे झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के एट रेलवे स्टेशन से गुजरते समय इसके वैगन में आग लगने की जानकारी मिली। प्वाइंट्समैन ने ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके अस्थाना को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कंट्रोल रूम और पिरौना स्टेशन मास्टर ओपी वर्मा को यह बात बताई। इसके बाद ट्रेन को पिरौना स्टेशन पर रोक लिया गया। कोंच और उरई से दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।
उन्होंने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद वैगन में सुलग रही आग पर काबू पाया। उरई से जीआरपी के प्रभारी इंस्पेक्टर जयलाल और मोंठ से आरपीएफ के इंचार्ज आरके सिंह मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी के चालक जेआर राजपूत व गार्ड मनोज ने ट्रेन की अन्य बोगियों को चेक किया। घटना की संयुक्त जांच रिपोर्ट बनाकर मंडलीय अधिकारियों को भेजी गई। जीआरपी दरोगा जयलाल ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।