फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in the house, household goods were burnt to ashes

Jalaun News: मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Sat, 07 Mar 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house, household goods were burnt to ashes
फोटो - 06 मुहाना गांव में आग से जला मकान। संवाद
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव में शुक्रवार को अचानक आग लगने से एक मकान में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने-अपने बर्तनों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


बेतवा नदी किनारे बसे मुहाना गांव में हरि सिंह राजपूत के मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। सबमर्सिबल से पानी चलाकर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


पीड़ित हरि सिंह राजपूत ने बताया कि आग लगने से घर में रखा गेहूं, दाल, कपड़े, बर्तन और करीब 30 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। इस घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने दमकल के देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि यदि समय रहते समरसेबल से पानी न चलाया जाता तो आग आसपास के अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डकोर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि इस संबंध में अभी तक थाने में कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed