फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR against 78 people including councilor for blocking the road in protest against prepaid smart meter

Jalaun News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में जाम लगाने पर सभासद समेत 78 पर प्राथमिकी

Sat, 18 Apr 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIR against 78 people including councilor for blocking the road in protest against prepaid smart meter
माधौगढ़। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में नगर के विभिन्न मोहल्लों के उपभोक्ताओं का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा था गुस्साए लोगों ने दो अलग-अलग स्थानों पर जाम लगाकर यातायात ठप कर दिया था। समझाने पहुंचे अधिकारियों से लोगों की नोंकझोंक भी हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने सभासद समेत 18 नामजद व 60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर उखाड़कर भी ले गए थे।
विज्ञापन



माधौगढ़ कस्बे के लक्ष्मनपुरा, पटेल नगर, मालवीय नगर और उत्तरी मालवीय नगर के करीब एक सैकड़ा उपभोक्ता बुधवार की दोपहर में एकत्र होकर माधौगढ़-रामपुरा मार्ग स्थित चितौरा चौराहा पर जाम लगाकर बैठ गए थे। कुछ ही देर बाद सिहारी चौराहा पर भी जाम लगा दिया गया, जिससे दोनों प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश कुमार सोनी, बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ उमाशंकर सक्सेना, तहसीलदार गौरव कुमार और नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों से तीखी बहस की और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में गड़बड़ी बढ़ गई है। इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने मीटर हटाकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, यातायात बाधित करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 18 नामजद तथा 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मालवीय नगर के सभासद अरविंद सिंह सेंगर, गांधी नगर निवासी धर्मेंद्र, सचिन, लक्ष्मनपुरा निवासी कैलाश, हल्कू, अतर, दीपु, दीपक, अतर सिंह, मालवीय नगर निवासी सुखराम, पुष्पेन्द्र, दीपेंद्र, चितौरा स्टैंड निवासी मुकेश, रिंकू, आजाद नगर निवासी रोमन, प्रहलाद, कल्लू और गांधी नगर विपिन शामिल हैं।
क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव ने बताया कि जाम और उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


उखड़े मीटरों को कर्मचारियों ने दोबारा घरों में लगाया



माधौगढ़ कस्बे में बुधवार को लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जाम लगा दिया था। इस दौरान लोग स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने 18 नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं मीटर उखड़ने से घरों की बिजली न आने की जानकारी पर पहुंचे कर्मचारियों ने वहीं स्मार्ट मीटर दोबारा से उनके घरों में लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed