फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fertilizer and seed shops raided across the district

उर्वरक और बीज की दुकानों पर जिले भर में छापे

Sun, 30 Oct 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer and seed shops raided across the district
उरई/ माधौगढ़। कृषि विभाग और अन्य टीमों ने मिलकर उर्वरक, बीज और कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारा। नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। पांच टीमों ने जिले भर में एक साथ कार्रवाई की। छापे की सूचना पर कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले, उन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीएम ने पांच तहसीलों के लिए टीमों का गठन किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इन सभी टीमों ने एक साथ पांचों तहसीलों में जांच पड़ताल की। इसमें उर्वरक के 15 नमूने लिए गए। इसमें पांच एट, चार कोंच, तीन जालौन, दो उरई, दो कालपी और एक माधौगढ़ से नमूने लिए गए। इसके अलावा जिले भर से बीज के 30 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, माधौगढ़ संवाद के अनुसार सहायक आयुक्त की टीम ने कस्बा स्थित आधा दर्जन से अधिक बीज भंडार की दुकानों पर छापा मारकर सरसों, गेहूं के नमूने लिए। सहायक आयुक्त सीएल प्रजापति व भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन ने कस्बा स्थित आठ कृषि बीज भंडार दुकानों में छापा मारकर नमूने भरे। अधिकारियों ने मां शारदा बीज भंडार, पारस बीज भंडार, अनंत कृषि बीज भंडार, राजावत बीज भंडार, बद्रीप्रसाद बीज भंडार, अशोक बीज भंडार, सांई ट्रेडर्स बीज भंडार की दुकानों में छापा मारकर सरसों व गेहूं के नमूने भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed