{"_id":"fc105ae10ee7a92e5756e70b0703eb53","slug":"female-bike-rider-killed-in-truck-collision-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर रोड स्थित लहरऊवा गांव के पास मंगलवार को एक ट्रक ने बाइक में
विज्ञापन
टक्कर मार दी। इससे पुत्र के साथ जा रही महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी और
ट्रक उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला
रहा बेटा हेलमेट लगाए होने से बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक
छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस
ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुत्र की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क ी गई है। जानकारी के मुताबिक कदौरा थाना क्षेत्र के गांव मझवार निवासी सुदामा की पत्नी फूलवती(48) अपने पुत्र राजा सिंह के साथ बाइक से मंगलवार को हमीरपुर जनपद के कस्बा बिंवार अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। शाम करीब चार बजे
जब बाइक कदौरा-हमीरपुर रोड स्थित लहरऊवा गांव के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी फूलवती उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पिछला पहिया महिला को रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान उसका पुत्र राजासिंह भी खंदक में गिर गया। वह हेलमेट लगाए था इससे
कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बच गया। हादसे की सूचना पाकर कोतवाल रुद्र कु मार सिंह हमराहियाें के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर पुत्र राजा सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।