फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fear of dogs in Ata; villagers venturing out armed with sticks and clubs.

Jalaun News: अटा में कुत्तों की दहशत, लाठी-डंडे लेकर निकल रहे ग्रामीण

Mon, 28 Sep 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fear of dogs in Ata; villagers venturing out armed with sticks and clubs.
फोटो-16- कुत्ते के हमले से घायल अर्चना पटेल। स्रोत ग्रामीण
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम अटा में कुत्तों के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले एक कुत्ते ने तीन लोगों और एक गाय को काटने के साथ गांव के 10 से 12 अन्य कुत्तों को भी काट लिया। शनिवार शाम हमलावर कुत्ते की मौत हो गई। कुत्तों के हमले की आशंका के चलते ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले गांव में एक कुत्ते ने एक के बाद एक लोगों और जानवरों पर हमला कर दिया। इस दौरान रामबिहारी विश्वकर्मा (49), अर्चना पटेल (45), बुजुर्ग भूरी देवी घायल हो गए। सभी को सीएचसी कोंच ले जाया गया। इसके बाद कुत्ते ने बुद्ध सिंह पटेल की गाय को भी काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर कुत्ते ने शनिवार शाम तक गांव में घूम रहे करीब 10 से 12 अन्य कुत्तों को भी काट लिया था।
विज्ञापन

शनिवार शाम हमलावर कुत्ते की मौत हो गई, लेकिन उसके संपर्क में आए और घायल हुए कुत्तों को लेकर ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि ये कुत्ते लोगों पर हमला कर सकते हैं, जिससे दोबारा कोई ग्रामीण घायल हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घायल कुत्तों का वैक्सीनेशन कराने और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। कई ग्रामीण सुरक्षा के लिए हाथों में लाठी-डंडे लेकर ही घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हैंडपंप पर पानी भरते समय बोला हमला
गांव की अर्चना पटेल ने बताया कि वह घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान एक कुत्ते ने उनके पैर पर हमला कर दिया। कुत्ते को छुड़ाने का प्रयास करने पर उसने उनके हाथों में भी काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। ग्रामीणों के दौड़ने पर कुत्ता वहां से भाग गया। अर्चना ने गांव में घूम रहे अन्य घायल कुत्तों का टीकाकरण कराने की प्रशासन से मांग की है।



पशुबाड़े जाते समय कुत्ते ने रामबिहारी को काटा
रामबिहारी ने बताया कि वह घर से पशुबाड़े की ओर जा रहा था, तभी कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। बताया कि इसी कुत्ते ने एक साथ कई लोगों और जानवरों को काटकर घायल किया है। उसके काटने से घायल हुए कुत्ते अभी भी गांव में घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है।



वर्जन
ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई है। तत्काल बीडीओ व वन रेंजर और पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। अधिकारी गांव में जाने एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम को गांव के कुत्तों का वैक्सीनेशन के लिए बोल दिया गया है।
अभिनव कुमार, एसडीएम, कोंच

फोटो-16- कुत्ते के हमले से घायल अर्चना पटेल। स्रोत ग्रामीण

फोटो-16- कुत्ते के हमले से घायल अर्चना पटेल। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed