{"_id":"69cacf632d20e6c4dd03c871","slug":"father-killed-daughter-critical-in-head-on-collision-between-two-bikes-orai-news-c-224-1-ori1005-142318-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता की मौत, पुत्री गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता की मौत, पुत्री गंभीर
विज्ञापन
रामपुरा (उरई) । क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार युवक भाग गए।
जानकारी के अनुसार बाबरपुर थाना अजीतमल निवासी रविंद्र कुमार (55) पुत्री शिवानी (30) के साथ इलाज कराकर काड़वां, रामपुरा से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे जगम्मनपुर के पास जुहीखा रोड पर पहुंचे, तभी सामने से यमुना पुल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बिना नंबर बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रविंद्र कुमार को सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा गया, जहां उपचार के दौरान रविंद्र कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हुआ, लेकिन उसके साथी उसे मौके से लेकर भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी रजत कुमार का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)