फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   fatehpur news

स्कूलों के निरीक्षण में अव्यवस्था देख दंग रह गई डीएम

Mon, 15 Mar 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
fatehpur news
मुहम्मदाबाद। डीएम प्रियंका निरंजन ने डकोर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चे कक्षाओं के बाहर खेल रहे थे और शिक्षक भी इधर उधर टहल रहे थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कुछ बच्चे इंटरवल में घर चले गए थे, जो कि डीएम के सामने ही हाईवे पार कर लौटे तो डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद डीएम ने जब कक्षा आठ की छात्रा से 15 का पहाड़ा बोर्ड पर लिखने को कहा तो वह पूरा पहाड़ा भी नहीं लिख पाई। इसी तरह बच्चों का हिंदी उच्चारण भी काफी गलत मिला।
विज्ञापन

डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र से कड़े शब्दों में कहा कि जल्द व्यवस्था में सुधार कराएं वर्ना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने प्रेरणा एप जांचा तो वहां भी कुछ भी ठीक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद विद्यालय का पुस्तकालय देखते ही डीएम की नाराजगी बढ़ गई। पुस्तकालय गंदगी से पटा था और किताबें भी इधर उधर बिखरी पड़ी थीं। डीएम ने कहा कि किताबों को सहज कर रखा जाए और उन्हें बच्चों को पढ़ने के लिए दिया जाए।
काफी कम संख्या में मिले बच्चों के पास न जूते थे और न मोजे। इस पर भी डीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही वे दोबारा स्कूल का निरीक्षण करने आएंगी।
स्कूल की रसोई भी देखी तो वहां का नजारा देख वे दंग रह गईं। गैस सिलेंडर के बजाए चूल्हे पर खाना बनता मिला। इतना ही नहीं डीएम मे मिडडे मील का न सिर्फ मीनू ही चेक किया बल्कि उसकी गुणवत्ता भी बीएसए के सामने चेक की जो ठीक नहीं थी।

रसोई में गंदगी पसरी थी और मसाले व खाद्य सामग्री भी खुले में रखी थी। इस पर भी नाराजगी जताई और रसोइए को भी फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed