{"_id":"604fa2858ebc3ecbb54f6f58","slug":"fatehpur-news-orai-news-knp6178574117","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 महिलाओं समेत 9 अवैध शराब विक्रेता धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 महिलाओं समेत 9 अवैध शराब विक्रेता धरे गए
विज्ञापन
उरई। एसपी के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर अवैध शराब की धरपकड़ की गई। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी ने देवेंद्र कुमार निवासी गढऱ के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। उपनिरीक्षक सुशील पारासर ने कंजड़ बस्ती में छापा मारकर तीन महिलाओं को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
इसी तरह, माधौगढ़ उपनरीक्षक रामवीर सिंह ने लक्ष्मणपुरा निवासी विश्वनाथ को 20 क्वाटर देशी शराब के साथ पकड़ा है। डकोर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बधौंली निवासी अरविंद के पास से भी 15 लीटर कच्ची शराब और 200 लीटर लहन बरामद किया।
आटा के उपनिरीक्षक मोहित कुमार ने करमेर निवासी एक महिला व दो पुरुषों को गिरफ्तार कर 90 क्वाटर देशी शराब बरामद की। कोंच बस स्टैंड चौकी प्रभारी हरीराम ने अड्डा मंदिर उरई के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
वर्ष 2019 व 2020 में पकड़ी गई शराब को सीओ की निगरानी में थाने में नष्ट कराया गया। सोमवार को पहुंचे सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने एक हजार लीटर कच्ची शराब व लगभग एक हजार देशी शराब को नष्ट कराया। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर थाने में कैमरे की निगरानी में शराब को नष्ट कराया गया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह, रामलखन, इंद्रकुमार आदि मौजूद रहे।