फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fasted for the whole day, observing the moon and worshiping her husband

दिन भर रखा निर्जला व्रत, चांद दर्शन कर पति की पूजा की

Fri, 18 Oct 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fasted for the whole day, observing the moon and worshiping her husband
करवा चौथ पर पत्नी प्रीति अपने पति धर्मेंद्र को हेलमेट उपहार में देकर ईश्वर से लंबी आयु की कामना क? - फोटो : ORAI
उरई/कोंच/जालौन। सुहागिन महिलाओं द्वारा पतियों की दीर्घायु की कामना को लेकर किया जाने वाला पर्व करवा चौथ पूरी आस्था व विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी आयु की कामना के साथ दिन भर व्रत रखा और शाम को चंद्र दर्शन के साथ पति परमेश्वर के दर्शन कर व्रत तोड़ा। करवा चौथ व्रत को लेकर सुहागिनें सवेरे से ही व्रत की तैयारियों में जुट गई थीं और पूरे दिन उन्होंने व्रत रखकर अनुष्ठान किया।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ का पर्व आस्था व विश्वास के साथ मनाया गया। पूरे दिन निर्जला रहकर महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरी आस्था व विश्वास से रखा। महिलाओं ने गौरी गणेश की प्रतिमा रखकर विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद श्रृंगार करके भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। चंद्रोदय के साथ ही महिलाओं ने आंखों के सामने चलनी लगाकर चंद्रमा के दर्शन किए। उन्हें जल दिया व आरती उतारी। चंद्रमा के दर्शन व पूजन के बाद महिलाओं ने अपने पति व परिवार के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पति ने भी अपने हाथों से पत्नी को पानी व मिठाई खिलाकर उनका उपवास समाप्त कराया। परिवार के लोगों ने इस मौके पर खुशी का इजहार करते हुए जमकर पटाखे चलाए।
विज्ञापन

पति को हेलमेट किया भेंट
जालौन। आज हाइटेक युग में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाले मोबाइल फोन की बिक्री भी करवाचौथ पर खूब हुई। कुछ महिलाओं ने अपने पतियों को हेलमेट भी उपहार में दिए। पतियों ने जहां करवाचौथ पर अपनी पत्नियों को साड़ियों आदि का तोहफा भेंट कर परंपरा का निर्वाह किया। कुछ लोगों ने तो स्मार्ट फोन व ज्वैलरी आदि देकर भी पत्नियों को खुश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा करने के बाद ली सेल्फी
उरई। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने दिन भर व्रत रखा। शाम को चांद निकलने पर तैयार होकर चांद के साथ पति की पूजा की। इसके बाद उनके साथ सेल्फी भी ली।

उरई में छलनी से चांद देखतीं सुहागिनें

उरई में छलनी से चांद देखतीं सुहागिनें- फोटो : ORAI

करवा चौथ पर पत्नी भावना के साथ सेल्फी लेते अंकित द्विवेदी

करवा चौथ पर पत्नी भावना के साथ सेल्फी लेते अंकित द्विवेदी- फोटो : ORAI

करवा चौथ की पूजा करती  महिलाएं

करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं- फोटो : ORAI

छलनी से पतियों का दर्शन करती सुहागिने

छलनी से पतियों का दर्शन करती सुहागिने- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed