{"_id":"6217cf3ad48f0a0af177780a","slug":"farmers-uproar-in-the-market-on-the-price-of-peas-orai-news-knp6824070140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटर के भाव पर मंडी में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटर के भाव पर मंडी में किसानों का हंगामा
विज्ञापन
जालौन में गल्ला मंडी के अंदर आक्रोशित किसान।
- फोटो : ORAI
जालौन। नवीन गल्ला मंडी में मटर के खरीद भाव को लेकर मंडी के व्यापारियों और किसानों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए मंडी का गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद मामला सुलझा। तब खरीदारी शुरू हो सकी।
नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार को मटर की बोली 5581 रुपये प्रति क्विंटल पर समाप्त हुई। गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र दीवौलिया ने बताया कि मटर खरीद की न्यूनतम बोली 5302 रुपये प्रति क्विंटल एवं अधिकतम बोली 5581 रुपये प्रति क्विंटल तय हुई थी।
जबकि किसान दीपक गुबरेले, राजीव, बबलू निरंजन, दिनेश शाहू आदि ने आरोप लगाया कि बोली लगने के बाद खरीद मूल्य को मंडी परिसर में स्थित बोर्ड पर अंकित किया जाता है। जिसमें न्यूनतम बोली 5540 रुपये और अधिकतम बोली 5581 रुपये अंकित की गई थी।
विज्ञापन
जब किसान अपनी फसल बेचने के लिए आढ़ती के पास पहुंचे तो व्यापारी उनकी फसल को 5302 रुपये प्रति क्विंटल से खरीद रहे थे।
इससे ही किसान नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार ने एक दो बार किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस भी पहुंच गई।
जानकारी पाकर बुुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित इटहिया भी गल्ला मंडी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में वार्ता शुरू हुई। किसानों को आश्वासन दिया गया कि जिसकी फसल अच्छी और मानक के अनुरूप होगी उनकी फसल को बोली रेट 5581 के भाव में ही खरीदा जाएगा।
जबकि फसल में कुछ नमी होगी अथवा हरी होगी तो उसकी खरीद कम दाम पर होगी। मंडी गेट बंद रहने से मंडी में आने वाले किसानों को परेशानी हुई।