फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers got fertilizer again after eight years

Jalaun News: आठ साल बाद फिर से मिली किसानों को खाद

Tue, 31 Dec 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 31 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers got fertilizer again after eight years
जालौन। क्रय विक्रय समिति जालौन में आठ वर्षों से सिर्फ गेहूं की खरीदारी हो रही थी और किसानों को मिलने वाली खाद व्यवस्था बंद थी। समिति के अध्यक्ष व अपर जिला सहकारी अधिकारी के प्रयासों के बाद समिति में एक बार फिर खाद आ गयी है। सोमवार को पूजन के साथ खाद की बिक्री शुरू की गई।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी हरिदास यादव ने खाद बिक्री का शुभारंभ कराते हुए कहा कि क्रय विक्रय समिति में पिछले आठ साल से खाद की बिक्री बंद थी। किसान हितों को देखते हुए खाद की बिक्री शुरू कराई जा रही है। पहली खेप में यूरिया की 450 बोरी आईं हैं। जिनका सोमवार से वितरण शुरू हो गया है। शीघ्र ही समिति में डीएपी भी उपलब्ध हो जाएगी। समिति में खाद आने से किसानों को खाद मिलने में सहूलियत होगी और उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने कहा कि किसानों को खाद मिलने में हो रही परेशानी को देखते हुए वह समिति में खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत थे। अब सोमवार से खाद का वितरण शुरू हो गया है। समिति में खाद आने से किसानों को खाद लेने में परेशानी कम होगी। इसके पूर्व पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और गोविंद सिंह बापू भिटारा ने फीता काटकर खाद की बिक्री शुरू कराई। सबसे पहले अजय सिंह सेंगर, रामू, विजय सिंह ने खाद खरीदी। इसके बाद भी खाद लेने वाले किसानों की लाइन लग गई। इस दौरान शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सतीश सेंगर, उपेंद्र सिंह राजावत सहकारिता, रामनरेश तिवारी, गोविंद नरायण,शिवम तिवारी, सोनू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed