फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farm pond scheme, will collect rain water

खेत तालाब योजना शुरू, जमा होगा बरसाती पानी

Wed, 20 Apr 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 20 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Farm pond scheme, will collect rain water
खेत तालाब योजना के बारे में जानकारी देते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना को सरकार ने एक बार फिर से शुरू किया है। बुधवार को कृषि एवं कृषि शिक्षा अनुसंधान के राज्य सलाहकार डा. रमेश यादव ने भूमि पूजन कर डकोर ब्लाक के टिमरो गांव के किसान के खेत से योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में किसानों को योजना के फायदे बताए गए। कहा गया कि खेत का पानी
विज्ञापन


खेत में रहेगा तो फसल अच्छी होगी।  वर्ष 2016-17 के लिए खेत तालाब योजना में 250 तालाब खुदवाए जाने का लक्ष्य है। योजना का बुधवार को उद्घाटन किया गया। डकोर ब्लाक के टिमरो गांव निवासी किसान हरचरन त्रिपाठी के खेत में तालाब खुदवाने की शुरुआत मुख्य अतिथि कृषि एवं कृषि शिक्षा अनुसंधान के राज्य सलाहकार डा. रमेश यादव व  विशिष्ट अतिथि
विज्ञापन


कृषि निदेशक मुकेश श्रीवास्तव ने भूमि पूजन करके की। इस मौके पर हुई किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि किसानों को बरसाती पानी का संचयन करना होगा तभी उन्हें रबी फसल के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। यह योजना किसानों के लिए लाभकारी होगी। कृषि निदेशक ने कहा कि किसानों को अपने खेत में तालाब खुदवाने के लिए 50 फीसदी अनुदान
विज्ञापन
विज्ञापन


भी दिया जा रहा है। मतलब 52500 रुपये कृषक अंश जमा होगा और इतना ही अनुदान मिलेगा। भूमि संरक्षण अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि 22 मीटर लंबाई, 20 मीटर चौड़ाई और तीन मीटर गहराई के तालाब की खुदाई की जाएगी। किसान के पास एक हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने भी किसानों को बीज आदि की


जानकारी दी। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, मंडलीय अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के अलावा संयुक्त कृषि निदेशक आरएस कौशल, डीके सिंह डीडीएससी नीरज कुमार श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम प्रथम डा.रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed