फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farm fire from short circuit, 400 chickens burnt

शार्ट सर्किट से फार्म में लगी आग, 400 मुर्गियां जलीं

Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farm fire from short circuit, 400 chickens burnt
आटा में मुर्गी फार्म में लगी आग - फोटो : ORAI
आटा। शार्ट सर्किट से मुर्गी फार्म में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग से 400 मुर्गियां जलकर मर गईं। आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आटा कस्बा निवासी वीरसिंह पुत्र बलखंडी का क्षेत्र के भभुआ के पास मुर्गी फार्म है। गुरुवार की देर शाम अचानक विद्युत शार्ट सर्किट से मुर्गी फार्म में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फार्म में काम करने वाले लोग बाहर की ओर भागे। तभी आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने फार्म में काम करने वालों के साथ मिलकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग 400 सौ मुर्गियां जलकर मर गईं। वीर सिंह ने बताया कि फार्म में 1400 सौ मुर्गियां थीं। आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची अन्य मुर्गियों की जान
आटा के भभुआ में शार्ट सर्किट से लगी मुर्गी फार्म आग देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की और ग्रामीणों की सूझबूझ उस समय काम आई। जब उन्होंने एक छप्पर को गिराकर अलग कर दिया। जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई और फार्म मौजूद अन्य मुर्गियों की जान बच गई। वहां मौजूद लोगों में यह बात चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात लगती आग तो हो सकता था बड़ा हादसा
मुर्गी फार्म के संचालक वीरसिंह ने बताया कि फार्म में आग शाम ढले ही लग गई। अगर रात में आग लगती तो उसका भारी नुकसान हो जाता। फार्म में लगी आग देखकर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया। जिससे उसका एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।

आग से मुर्गी बचाने में जुटा  युवक

आग से मुर्गी बचाने में जुटा युवक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed