फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family sleeps covered with polythene when it rains

Jalaun News: बरसात होने पर पॉलीथिन ओढ़कर सोता है परिवार

Sat, 08 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Family sleeps covered with polythene when it rains
बरसात होने पर पॉलीथिन ओढ़कर सोता है परिवार
विज्ञापन


फोटो : 15 - जर्जर व कच्चे घर के बाहर खड़ा परिवार।



---------

बरसात होने पर पॉलीथिन ओढ़कर सोता है परिवार



-प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ में सर्दी और गर्मी बीता, अब जूझ रहे बारिश से

संवाद न्यूज एजेंसी



आटा। बरसात होने पर पूरा परिवार पॉलीथिन ओढ़ लेता है। खपरैल और कच्ची छत होने की वजह से रातभर हर सदस्य जागने को मजबूर होता है। इसके बावजूद सर्दी और गर्मी के बाद बारिश से जूझ रहे इन परिवारों की पीएम आवास के तहत मिलने वाले लाभ का इंतजार आज भी खत्म नहीं हो रहा है। कच्चे मकान में रहने को विवश हैं। पात्र होने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। कच्चे मकान और छत की वजह से बारिश के दिनों में हादसे का भी डर बना रहता है। समस्या से परेशान जब ये लोग विभागों के चक्कर काटते हैं तो अधिकारियों से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिलती है।

केस-1

-कदौरा ब्लॉक के कस्बा आटा निवासी लल्लू उर्फ परमलाल के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए भटक रहे हैं। उनके पास एक कच्चा घर है। इसमें टिनशेड व खपरैल की छत है। बरसात में खपरैल से पानी गिरता है तो परिवार पन्नी ओढ़ लेता है। सामान भी पॉलीथिन से ढंक देता है, फिर भी उसका बहुत नुकसान हो जाता है। उसने बताया कि आवेदन करने के बाद सूची में उसका नाम आया, लेकिन नाम गलत अंकित होने से उसको लाभ नहीं मिला, उसके बाद पात्र होने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहं हुई।
विज्ञापन




केस-2

आटा निवासी कल्लू पांचाल के अनुसार उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया तो सूची में गलत नाम अंकित कर दिया गया। नाम में सुधार करवाकर कागजात जमा कराए, चार से पांच साल हो गए उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। वह छह बेटियों के साथ कच्चे मकान में रहता है। बरसात के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। पानी टपकने से घरेलू सामग्री खराब हो जाती है और घर में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साइड नहीं खुलने से बढ़ी परेशानी

-प्रधानमंत्री आवास योजना की साइड की सुस्त चाल कई लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। बीडीओ कदौरा अश्विनी कुमार ने बताया जैसे ही साइड खुलती है, पात्रों को पीएम आवास में जोड़कर उनको लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed