फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fake police officer shot in encounter

Jalaun News: फर्जी पुलिस अधिकारी को मुठभेड़ में लगी गोली

Sat, 11 Nov 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fake police officer shot in encounter
उरई। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को लूटने वाले औरैया में वांछित बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी भी असलहे के साथ पकड़ा गया। उसके पास से मिले बैग से पुलिस की वर्दी मिली है। बाइक पर भी पुलिस लिखा। पुलिस ने बदमाश का अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसओजी सर्विलांस व कोतवाली पुलिस त्योहार पर शहर कोतवाली क्षेत्र के फैक्टरी एरिया चौकी के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दाे युवक आए। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी जीतेंद्र परिहार उर्फ शैलेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। साथी जगम्मनपुर निवासी गजेंद्र को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनके पास से दो तमंचे, पुलिस की वर्दी और बाइक बरामद हुई। एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि बदमाश जीतेंद्र परिहार पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से लूट करता है, वह औरैया में भी वांछित है। उस पर रामपुरा, एट व औरैया जिले के अयाना थाना सहित 21 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed