फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Explanation from both the executive engineers on low revenue collection

Jalaun News: राजस्व वसूली कम होने पर दोनों अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण

Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Explanation from both the executive engineers on low revenue collection
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने भू राजस्व, परिवहन, स्टांप, वन, आबकारी, खनिज, वाणिज्य कर, मंडी, बांट माप, बिजली एवं अन्य विभिन्न विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि जो शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसी के सापेक्ष सभी विभाग प्रगति प्राप्त सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने वाणिज्य कर, विद्युत की राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। विद्युत देय में राजस्व वसूली में प्रगति खराब होने पर दोनों अधिशासी अभियंताओं को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि बिजली बिल सितंबर माह तक जमा कराना सुनिश्चित करें। बिजली चोरी करने वालों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन से सहयोग लेकर कार्यवाही की जाए। खनन प्रवर्तन के कार्यों में शिथिल प्रगति होने पर चेतावनी दी। उन्होंने एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, खनन अधिकारी व एआरटीओ को निर्देशित किया कि चेक गेट के माध्यम से जिन वाहनों के चालान हुए हैं, ऐसे वाहनों को चिन्हित करते हुए राजस्व वसूली की जाए। उन्होंने स्टांप में राजस्व वसूली की प्रगति खराब होने पर माधौगढ़, कोंच व जालौन के सब रजिस्टार को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed