फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Expedition 35 kg polythene seized

अभियान में 35 किलो पालिथीन जब्त

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Expedition 35 kg polythene seized
चेकिंग करते पालिका अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक पालिथीन पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों दुकानों से पालिथीन जब्त की गई और इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर वह दोबारा इसका प्रयोग करते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर प्रदेश सरकार द्वारा
विज्ञापन


प्लास्टिक पालिथीन पर छह माह पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। बावजूद इसके प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। हालांकि पालिका द्वारा समय समय पर अभियान चलाया जाता है। शुक्रवार को फिर से पालिका ईओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम अभियान चलाने निकली। सबसे पहले वह गोपालगंज
विज्ञापन


स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। यहां पर सब्जी की दुकानों पर चेकिंग की गई तो अधिकांश दुकानदारों के पास पालिथीन मिली।   इसके बाद जिला परिषद स्थित सब्जी मंडी व अन्य दुकानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया । करीब 35 किलो पालिथीन जब्त की गई। पालिका के अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दोबारा उनके पास पालिथीन मिली तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इस बारे में ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। अगर दुकानदार पालिथीन का उपयोग बंद नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed