{"_id":"624de2a4b1d4720fad4d2c5d","slug":"exam-principal-pali-collage-centre-orai-news-knp689742038","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी के भौतिक विज्ञान की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी के भौतिक विज्ञान की परीक्षा निरस्त
विज्ञापन
उरई। बुधवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सुबह की पाली में हुई भौतिक विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा देने के बाद अचानक निरस्त करा दी गई। इसके पीछे कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया। इससे छात्र-छात्राओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जिले के करीब 70 डिग्री कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें से 65 कालेजों को केंद्र बनाया है। इन सभी कालेजों में बुधवार को पहली पाली में सुबह सात से नौ बजे तक भौतिक विज्ञान के दूसरे प्रश्रपत्र की परीक्षा होनी थी। समयानुसार बच्चों ने पहुंचकर परीक्षा भी दे दी। पर नौ बजे के बाद परीक्षा केंद्र निकलते वक्त उन्हें परीक्षा रद्द होने की जानकारी दी गई। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, प्रश्नपत्र कोड 2002 की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। उक्त निरस्त परीक्षा संपन्न कराए जाने की तिथि व पाली शीघ्र ही घोषित की जाएगी। इस परीक्षा के निरस्त होने से लगभग जिले के पांच हजार छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं।
डीवी कॉलेज के प्राचार्य राजेश पांडे ने बताया कि परीक्षा होने के बाद परीक्षा निरस्त करने के संबंध में परीक्षा नियंत्रक का पत्र प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही जल्द छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाएगा