फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam

आज 35 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 28 Nov 2021 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
exam
उरई। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 28 नवंबर को जिले के 35 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 28809 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें प्राथमिक स्तर पर 17198 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 11611 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्र के पूरे क्षेत्र को सर्विलांस पर रखा गया है। इसमें एक-एक मोबाइल की लोकेशन रखी जाएगी। कंट्रोल रूम के अलावा जिला मुख्यालय से भी परीक्षा की निगरानी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टर और तीन जोन में बांटा गया है। इसके लिए तीन जोनल, सात सेक्टर व 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 70 पर्यवेक्षक बनाए गए है। इसके अलावा 10 प्रशासनिक सचल दल बनाया गया है, जबकि तीन विभागीय सचल दल बनाए गए हैं। तकरीबन 10 हजार अधिकारियों व कर्मचारियों की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 35 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता के लिए इस बार परीक्षार्थियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा कि उन्होंने कितने प्रश्नों के उत्तर दिए है और कितने नहीं दिए है।

शनिवार को टीईटी के परीक्षा केंद्र बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल का स्टेटिक मजिस्ट्रेट राघवेंद्र सिंह, पीडब्लूडी के जेई नंदकिशोर, पर्यवेक्षक धर्मेंद्र मिश्रा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed