फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electric pole removed after six years, water leakage corrected

Jalaun News: छह साल बाद हटाया बिजली का पोल, सही हुआ पानी का लीकेज

Mon, 22 Apr 2024 02:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 22 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Electric pole removed after six years, water leakage corrected
उरई। पानी लीकेज की समस्या और पोल हटवाने के लिए लोगों की शिकायतों को जिम्मेदार विभाग छह साल से नजर अंदाज कर रहे थे। पानी और बिजली विभाग के बीच चली रस्साकशी के दौरान छह साल तक लाखों लीटर पानी बर्बाद होता रहा। सुनवाई न होने से कुछ दिन बाद लोगों ने मामले की शिकायत करना भी बंद कर दिया। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो चार दिन के अंदर दोनों विभागों ने निरीक्षण के बाद बिजली का पोल हटाकर पानी का लीकेज ठीक करवा दिया।
विज्ञापन

शहर के कालपी बस स्टैंड के समीप पटेल चौराहे से चंद कदम दूर कृषि विभाग के कार्यालय के बाहर छह साल से बिजली के पोल के नीचे से पानी बह रहा था। यह समस्या करीब बीस साल से थी। लेकिन समस्या ने छह साल से विशाल रूप ले रखा था। लीकेज को ठीक करवाने के लिए आसपास के दुकानदारों ने सौ से अधिक शिकायत की। जब समाधान नहीं हुआ तो शिकायत करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

वैसे जलसंस्थान के कर्मचारी शिकायत पर लीकेज को ठीक करने के लिए आते तो थे, लेकिन लीकेज बिजली के पोल के नीचे होने के चलते कोई काम नहीं करता था। जबकि बिजली विभाग का कोई कर्मचारी कभी देखने तक नहीं आया। इस मुद्दे को अमर उजाला ने शुक्रवार और शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेकर दोनों विभागों में तालमेल बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे बिजली विभाग की टीम जेई गौरव कुमार के साथ पोल को हटवाने के लिए पहुंची। 11 बजे तक पोल को लीकेज के स्थान से हटवाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया गया। उन्होंने बताया कि पोल लगवाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन मेन एचटी लाइन का पोल होने के चलते बदलने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद दोपहर में जल संस्थान के जेई श्याम बहादुर कर्मचारियों के साथ पहुंचे। तीन बजे तक उन्होंने लीकेज भी ठीक करवा दिया।

चार घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति
पोल बदलने से चार घंटे बिजली की सप्लाई बंद रही। शिवपुरी, फीडर फर्स्ट की पांच हजार आबादी को बिजली नहीं मिल पाई। सुबह आठ बजे से सप्लाई बंद हुई और 11 बजे जाकर सप्लाई शुरू हुई। बिजली की सप्लाई बंद होने से लोगों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed