फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   electric,mla,JE,highway,lucknow

ऊर्जा मंत्री ने किया दो बिजली घरों का औचक निरीक्षण

Sun, 01 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
electric,mla,JE,highway,lucknow
एट/कालपी। ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने रविवार को जिले के एट और उसरगांव सबस्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। एट के सबस्टेशन पर उन्हें सिर्फ एक ऑपरेटर ही मिला। उससे मिलने वाली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। मंत्री के अचानक सबस्टेशन पर पहुंचने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रविवार का दिन होने के कारण जिम्मेदार अफसर अवकाश पर थे। अवर अभियंता (जेई) सहित सभी कर्मचारी नदारद मिले। सूचना मिलने के बाद जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचते तब तक मंत्री वहां से चले गए। एट के बाद वह कालपी क्षेत्र के उसरगांव विद्युत उपकेंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा रविवार दोपहर झांसी से लखनऊ जाते समय कानपुर-झांसी हाईवे से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर हाईवे के किनारे बने एट बिजलीघर पर पड़ी। उन्होंने काफिले का रुख सब स्टेशन की ओर कर दिया। कार से उतरकर मंत्री सीधे बिजलीघर पहुंचे, जहां पर ट्रांसफार्मरों और ओसीबी मशीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री को सामने देखकर वहां तैनात ऑपरेटर ब्रजेंद्र सिंह के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने ऑपरेटर के पास मौजूद लॉग शीट बारीकी से देखी। सब स्टेशन पर मिलने वाली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि वर्तमान में 11-12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। निरीक्षण के समय सबस्टेशन पर तैनात जेई मोहित सोनी सहित संविदा कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन

कालपी संवाद के अनुसार ऊर्जा मंत्री ने एट के बाद कालपी क्षेत्र के उसरगांव विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोस्टर रजिस्टर चेक कर विद्युत उपकेंद्र और बिजली आपूर्ति की स्थिति को देखा। उन्होंने उपकेंद्र के रखरखाव की जरूरतों के बारे में भी निर्देशित किया। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के तुरंत बाद ढाई घंटे की रोस्टिंग
ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण तक कस्बे में बिजली की आपूर्ति हो रही थी। उनके जाने के कुछ देर बाद ढाई घंटे के लिए बिजली चली गई। लोगों का कहना है कि शायद मंत्री के गुजरने की वजह से सुबह से बिजली दी जा रही थी।

---
अधिकारियों ने कराई बिजलीघर की सफाई
ऊर्जा मंत्री के आने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बिजलीघर में जमा कूड़ा-करकट की तुरंत सफाई शुरू करा दी। मंत्री के जाने के बाद पहुंचे अधिकारी ऑपरेटर से तरह-तरह के सवाल पूछते रहे। निरीक्षण के परिणाम क्या होंगे, इसे लेकर अधिकारी आशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed