फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,village,former,teacher,pm

चौधरी चरण सिंह को याद किया

Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
election,village,former,teacher,pm
उरई/जालौन। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। अलग-अलग हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। साथ ही उनके विचारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता उमेश दीक्षित ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। दीपू त्रिपाठी ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा चौधरी चरण सिंह ही थे जिन्होंने किसानों के हित में पटवारी का पद खत्म कर लेखपालों की भर्ती की। उनका मानना था कि किसान खुशहाल होगा तो देश की उन्नति होगी। इस दौरान गजराज कुशवाहा, बलवान गुर्जर, दीपू त्रिपाठी, उमेश दीक्षित, राजबहादुर, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से ग्राम टीहर में समरजीत कुशवाहा के आवास पर पुण्यतिथि मनाई गई। रालोद जिलाध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही किसानों व गरीबों के हित में कार्य किए हैं। किसान हित के लिए लड़ाइयां लड़ी हैं। आज जरूरत है कि हम उनके आदर्शों का पालन करें और उनके द्वारा किए गए कार्यों से सीख लें। इस दौरान अनंतराम कुशवाहा, गोविंद सिंह, रामस्वरूप, रमेश गौतम, उमाकांत ने विचार रखे। इस दौरान एक दर्जन लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उधर पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सपा जिला कार्यालय में मनाई गई। इसमें जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, शिक्षक सभा के प्रांतीय सचिव रामलाल विश्वकर्मा, केके प्रजापति, वेद यादव हरीशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed