फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,DM,online,covid 19,block

232 में से 226 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने ली शपथ

Tue, 25 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
election,DM,online,covid 19,block
उरई। शासन के निर्देश पर जिले की कुल 226 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। कुछ ब्लॉकों में ऑनलाइन व्यवस्था धड़ाम हो गई, जिसके चलते प्रधानों को ब्लॉकों में बुलाकर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वहीं कुछ ब्लाकों में वर्चुअल ऑनलाइन के माध्यम से अधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि जिले में कुल 574 ग्राम पंचायतें है। जिसमें से 342 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने की वजह से शपथ नहीं होनी थी। इस कारण 232 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ पर दो प्रधानों को कोरोना पॉजिटिव व 4 को अन्य कारणों से शपथ नहीं दिलाई जा सकी। जिसके चलते कुल 226 प्रधानों ने शपथ ली। शेष 6 प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

--
71 में से 29 प्रधानों ने ली शपथ
कदौरा। ब्लॉक कदौरा के 71 ग्राम पंचायतों में 31 प्रधानों को शपथ लेनी थी पर तकनीकी खराबी के चलते 29 प्रधान ही वर्चुअल माध्यम से शपथ ले पाए। वही 2 प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। वही 40 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने पर उनको शासन के आदेश का इंतजार करना पड़ेगा। एडीओ आइएसबी मनोज गुप्ता व राकेश कुमार को नामित किया गया था। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि शपथ के बाद ग्राम पंचायतों में बैठके होगी।
विज्ञापन

--
16 ग्राम पंचायतों में दिलाई गई शपथ
कुठौद। परियोजना अधिकारी नेडा राकेश कुमार पांडे द्वारा विकासखंड कुठौंद की संगठित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ दिलाई गई। जिसमें 16 ग्राम पंचायतों में शपथ दिलाई गई, एक ग्राम पंचायत की शपथ कल दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जरुरतमंदों को निशुल्क निशुल्क खाद्यान्न वितरण
उरई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क खाद्यान्न का वितरण मोहल्ला सुशील नगर में किया गया। इसके लिए सुबह से ही आज्ञाराम की उचित दर की दुकान के सामने लोगों की भीड़ लगी रही। सदर विधायक गौरीशंकर की मौजूदगी में जरूरतमंदों को खाद्यान वितरण किया गया। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी सानंत कुमार, दिनेश सोनकिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, अजय समाधिया, राज आलम, पवन कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed