फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,counting

367 टेबलों पर होगी सभी 9 ब्लाकों की मतगणना

Fri, 30 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
election,counting
उरई। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। जहां मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग का काम जोरों पर है तो वहीं जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने सभी आरओ व एआरओ को निर्देश दिए है कि वह अभी से मतगणना के लिए सभी तैयारी पूरी कर लें। जिससे कि मतगणना में किसी तरह की परेशानी न हो। जिले में मतगणना के लिए सभी ब्लाकों में कुल 367 टेबलें प्रस्तावित की गईं हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत के सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों के पदों की मतगणना (निरस्त हुई पंचायतों को छोड़कर) एक साथ 2 मई को होगी। मतगणना सभी ब्लाकों के चिंहित स्थानों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी और कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को कोविड गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। कोई भी अभिकर्ता मोबाइल फोन, पानी की बोतल व अन्य खाद्य सामग्री अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

सभी प्रत्याशी व अभिकर्ताओं को मास्क के साथ साथ गलब्स पहनना अनिवार्य होगा। किसी भी अभिकर्ता के पास गुटका, पान मसाला आदि पाया गया तो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभिकर्ता एक बार पंडाल में जाने के बाद मतगणना समाप्ति के बाद ही बाहर निकल सकेगा। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह एक मई तक मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर लें। इसमें कर्मचारियों की तैनाती से लेकर अभिकर्ताओं की उपस्थिति निर्धारित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

न मनेगा जश्न और न ही निकलेगा जुलूस
प्रशासन ने प्रत्याशियों से दो टूक शब्दों में कहा है कि कोरोना काल को देखते हुए कोई प्रत्याशी या उसके समर्थक जीत का जश्न नहीं मनाएंगे और न ही जुलूस निकालेंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले व ब्लाक में बनेंगे अभिकर्ताओं के पास
उरई। मतगणना के लिए उम्मीदवारों के अभिकर्ता पास के लिए जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के पदों के उम्मीदवारों के अभिकर्ता के पास जिला स्तर पर बनेंगे। साथ ही प्रधान पद व बीडीसी के लिए ब्लाक स्तर पर पास जारी किए जाएंगे।

ब्लाक प्रस्तावित टेबलों की संख्या
जालौन -35
रामपुरा - 26
नदींगाव -47
कदौरा -55
डकोर -54
महेवा - 39
कुठौद -40
माधौगढ़ -37
कोंच -34
योग --------367
- इन ब्लॉक क्षेत्रों में, इन स्थानों में होगी मतगणना
ब्लाक मतगणना स्थल
डकोर नवीन मंडी परिसर कालपी रोड
जालौन विवेकानंद इंटर कालेज जालौन
कदौरा स्व. गफूर खां महाविद्यालय कदौरा
महेवा मंडी समिति स्थल कालपी
नदीगांव एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर
कोंच एसआरपी इंटर कालेज कोंच
रामपुरा स्व. पं. रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय रामपुरा
माधौगढ़ स्व. वीर बहादुर सिंह महाविद्यालय माधौगढ़
कुठौंद लक्ष्मी देवी महाविद्यालय मदारीपुर
सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद हुए इंतजाम
उरई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। उन्होंने मतगणना में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें, किसी भी लापरवाही पर जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed