फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,CDO,covid 19,CMO,doctor

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 97 पोलिंग पार्टिया रवाना

Fri, 11 Jun 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
election,CDO,covid 19,CMO,doctor
उरई। जिले में हो रहे उपचुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान सभी पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ साथ कोविड किट भी दी गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में निर्वाचित प्रधान व बीडीसी सदस्यों की मौत के बाद कुल चार सीटें रिक्त थी। जिसमें प्रधान पद की दो व बीडीसी की दो इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य की 230 पद रिक्त है। इन सभी पर शनिवार को मतदान होगा। इसको लेकर डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान सीडीओ डा. अभय कुमार ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह सीधे बूथों पर ही पहुंचे, गांव में किसी भी प्रत्याशी व समर्थक से कोई भी सहयोग न ले। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधित सभी जानकारी पहले से ही दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी यहां से दी गई सभी सामग्री का सूची से मिलान करा लें।
विज्ञापन

---------
डयूटी कटवाने के लिए चक्कर लगाते रहे कर्मी
पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय भी कई कर्मचारी डयूटी कटवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते नजर आए। कई कर्मचारी तबीयत तो कई अलग-अलग बहाना बनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मतदान पर एक नजर
प्रधान के लिए - 2 सीट (कोंच के कूडा व माधौगढ़ के कुरौती)
बीडीसी के लिए - 2 सीट पर (कुठौंद में नकेलपुरा व नदींगांव के कुदईया)
ग्राम पंचायत सदस्य - कुल सीटे 230
मतदान के लिए बने कुल बूथ- 97
पोलिंग पार्टिया रवाना - 97
चुनाव में लगे कुल कर्मचारी - 388
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed