फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight feet of water over the causeway; a 15-km detour required to reach Ud village.

Jalaun News: रपटा पर आठ फीट पानी, ऊद गांव तक पहुंचने को 15 किमी का चक्कर

Wed, 30 Sep 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Eight feet of water over the causeway; a 15-km detour required to reach Ud village.
फोटो - 23 ऊद रपटे पर भरा पानी। संवाद - फोटो : 1
सिरसा कलार। ऊद गांव के पास मलंग नाला पर बने रपटा पर करीब आठ फीट पानी भरा होने से ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ऊद गांव में त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों को करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर अतरछला के रास्ते से पहुंचना पड़ा। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर कच्चे रास्ते से होकर लोगों ने किसी तरह मोटरसाइकिल निकाली।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रपटा पर पानी न भरा होता तो क्षेत्र के लोग करीब छह किलोमीटर का रास्ता तय कर सीधे ऊद गांव पहुंच जाते। पानी भरने के कारण रास्ता बंद होने से लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। कच्चे रास्ते में भी कीचड़ और खराब रास्ते के चलते दोपहिया वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


गांव के राजू सिंह, मनीष और उपेंद्र ने बताया कि मलंग नाला पर पुल बनने से ऊद सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में रपटा पर पानी आने के बाद गांव का सीधा संपर्क प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान भी आवागमन सुचारु बना रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed