फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dustbin mixed with garbage, machine parts becoming loose

Jalaun News: कूड़े में मिल गए कूड़ेदान, मशीन के पुर्जे हो रहे ढीले

Wed, 15 Nov 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dustbin mixed with garbage, machine parts becoming loose
उरई। पालिका के कबाड़ घर में लाखों के सही उपकरण कबाड़ हो रहे हैं। इस और पालिका के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिसके चलते लाखों रुपये का चूना बजट के नाम पर लगाया जा रहा है। जबकि इनकी खरीद के लिए जल्दबाजी की गई थी। जिसके चलते मशीन और कूड़ेदानों का मेल नहीं खा रहा है।
लाखों की लागत से खरीद की गई, मशीन भी कबाड़ में तब्दील हो चुकी है। पालिकाध्यक्ष ने पदभार संभालने के बाद भी पुराने कार्य, उपकरण खरीद पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे मनमर्जी तरीके से काम हो रहे हैं। 15वां वित्त में एक साल पहले बजट पास करके 20 बड़े कूड़ेदान की खरीद की गई थी। एक की कीमत करीब 28 हजार के आसपास थी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों और उन स्थानों पर रखा जाना था। जहां पर कूड़ा सड़क किनारे एकत्रित रहता है। उन्हीं स्थानों पर कूड़ेदानों को रखा जाना था लेकिन रखा नहीं गया। इन कूड़ेदानों से कूड़ा निकालने के लिए अलग से मशीन भी पालिका के पास है। मशीन से कूड़ा उठाकर सीधे गाड़ी में डाला जाता है। कूड़ेदान और मशीन को पालिका ने कबाड़ घर में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष गिरिजा चौधरी ने बताया कि कूड़ेदान की खरीद जल्दबाजी में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने की थी। जिससे मशीन और कूड़ेदान के जो लॉक लगे हैं, दोनों अलग साइज के हैं। जिसके चलते इन्हें मशीन से उठाया नहीं जा सकता है। कोई अस्थाई व्यवस्था करवाकर कूड़ेदानों को रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed