फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drugs are not the cure for any problem.

Jalaun News: नशा किसी भी परेशानी का इलाज नहीं

Sat, 01 Nov 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Drugs are not the cure for any problem.
उरई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय जिला पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपदीय सलाहकार तृप्ति यादव ने युवाओं से अपील की है कि कॅरिअर को लेकर तनाव ही क्यों न हो, फिर भी नशे का सेवन न करें। नशा किसी भी परेशानी का इलाज नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेकंड हैंड स्मोकिंग उतनी ही खतरनाक है जितनी की स्मोकिंग। इसलिए तंबाकू को समझें और इससे दूर रहें। उन्होंने कहा कि युवाओं में कॅरिअर को लेकर तनाव रहता है। इस वजह से कुछ युवा नशे तरफ चले जाते हैं। नशा करना किसी भी परेशानी का इलाज नहीं है।
विज्ञापन

काउंसलर महेश कुमार ने कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करें। तंबाकू के धुएं में 4000 जहरीले रसायन होते हैं। कैंसर पैदा करने वाले 60 तत्व होते हैं। तंबाकू कैंसर का बहुत बड़ा कारण है। मुंह के कैंसर का खतरा 95 प्रतिशत गुटखा, तंबाकू सेवन करने वाले को होता है। तंबाकू के सेवन से मानसिक रोग भी होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू छोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 1800112356 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा तंबाकू समाप्ति केंद्र जिला अस्पताल के कमरा नंबर 14 में काउंसलिंग करा सकते हैं। इस दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष नितेंद्र कुमार, पुस्तकालय समन्वयक रामजी दुबे, अवधेश चतुर्वेदी,अंकिता चतुर्वेदी, रामकेश पाल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed