{"_id":"63fbeec121479861c9f991ab0b80a46d","slug":"drop-wire-newborn-lying-in-the-cradle-on-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालने में लेटी नवजात पर गिरा तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालने में लेटी नवजात पर गिरा तार, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के आंगन में पालने में लेटी नवजात के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
करंट लगने से नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। नवजात की मौत से घर में
कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर कदौरा क्षेत्र में हृदयविदारक घटना हुई।
कस्बा कदौरा के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी अब्दुल अकील शाह मंगलवार को
मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर
उनकी पत्नी व आठ दिन की नवजात बेटी थी। दोपहर के वक्त उनकी पत्नी रूबी नवजात बच्ची को आंगन में पालने में लेटाकर शौच के लिए चली गई। तभी घर की वायरिंग में फाल्ट हो गया और बिजली का तार टूटकर पालने में गिर गया।
इससे नवजात बच्ची की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। जब मां वापस आई तो बच्ची मृत मिली। यह देखकर उसकी मां के होश उड़ गए और वह फफक कर रोने लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं भी मौके पर आ गईं। नवजात बच्ची की मौत से मोहल्ले में भी मातम छा गया है।