फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Driver trapped in cabin after truck collides with divider, dies

Jalaun News: ट्रक डिवाइडर से टकराने पर चालक केबिन में फंसा, मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 14 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Driver trapped in cabin after truck collides with divider, dies
कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुठौंद के पास गिट्टी लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना ब्रिज के डिवाइडर से टकरा गया। क्षतिग्रस्त केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


झांसी जिले केरक्सा गांव निवासी फूल सिंह (40) ट्रक चालक थे। रविवार को वह दतिया, एमपी निवासी क्लीनर विपिन कुशवाहा के साथ उरई से गिट्टी लादकर इटावा जा रहे थे। जब ट्रक कुठौंद के यमुना ब्रिज के पास पहुंचा तभी फूल सिंह स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा। इससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से फूल सिंह व क्लीनर विपिन केबिन में फंस गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कुठौंद पुलिस ने क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक व हेल्पर को ट्रक से निकाला। तब तक चालक फूल सिंह की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने घायल विपिन को औरैया अस्पताल भिजवाया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि घायल हेल्पर को औरैया भिजवाकर मृत ट्रक चालक पूल सिंह के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed