{"_id":"641606eafd14cdde0004cf94","slug":"driver-killed-in-container-and-truck-collision-orai-news-c-12-1-129599-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: कंटेनर और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक की मौत और दूसरा घायल, घंटों लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: कंटेनर और ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक की मौत और दूसरा घायल, घंटों लगा रहा जाम
Sun, 19 Mar 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उरई/एट। झांसी-कानपुर हाइवे पर जा रहे ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में जाकर एक कंटेनर से टकरा गया। इससे ट्रक चालक की मौत और कंटेनर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद हाइवे पर आधे घंटे जाम लग गया।
गोरखपुर के पीपीगंज के वड़नी गांव निवासी रामप्रताप सिंह (62) शनिवार को गोरखपुर से ट्रक में सामान लादकर झांसी की ओर जा रहा था। तभी एट थाना क्षेत्र के बिरासनी मोड़ के पास ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर उरई की ओर आ रहे कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और कंटेनर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। इस घटना से झांसी-कानपुर मार्ग बाधित हो गया। दोनों तरफ जाम लग गया। हादसे में कंटेनर चालक राजस्थान के कोटा निवासी रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने ट्रक चालक रामप्रताप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन से कंटेनर को हाइवे से हटवाया। इसके बाद झांसी-कानपुर मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक चालक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।