{"_id":"69b85a27e8294aaa9f0b2957","slug":"drinking-water-becomes-a-problem-as-summer-approaches-people-are-buying-water-orai-news-c-224-1-ori1005-141708-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गर्मी आते ही पेयजल की परेशानी, पानी खरीद रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गर्मी आते ही पेयजल की परेशानी, पानी खरीद रहे लोग
विज्ञापन
फोटो-15-एसडीएम कोर्ट के बाहर लगे वाटर कूलर की गायब दोनों टोंटियां। संवाद
- फोटो : credit
जालौन। तहसील परिसर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लोगों को साफ और ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी का जुगाड़ करने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। या फिर लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं।
तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय, एसडीएम कोर्ट, तहसील कार्यालय, तहसीलदार कोर्ट, सदर लेखपाल कार्यालय और कैंटीन संचालित हैं। यहां अधिवक्ता भी बैठते हैं और तहसील क्षेत्र के लगभग एक सौ से अधिक गांवों से लोग रोजाना विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं।
वर्तमान में तहसील परिसर में पेयजल व्यवस्था की स्थिति अत्यंत खराब है। पेयजल के लिए तहसील गेट के बगल में एक सार्वजनिक सीमेंटेड टंकी, दो वाटर कूलर और एक हैंडपंप की व्यवस्था है लेकिन इनमें से सभी पेयजल संसाधन खराब पड़े हुए हैं। लोगों को मजबूरन बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तहसील आने वाले कपिल, विनोद और विपुल जैसे लोगों ने अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खराब पड़ी पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
परिसर में सदर लेखपाल कार्यालय के पास लगा हैंडपंप गंदा और मटमैला पानी दे रहा है। यह पानी पीने योग्य बिल्कुल नहीं है। एसडीएम कोर्ट के बाहर लगे वाटर कूलर की स्थिति भी खराब है। इस वाटर कूलर की दोनों टोंटियां गायब हैं। इससे लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। वहीं, परिसर में लगे दूसरे वाटर कूलर से पानी तो आता है, लेकिन मशीन खराब होने के कारण वह ठंडा नहीं होता।
तहसील परिसर के मुख्य गेट के पास बनी सार्वजनिक सीमेंटेड पेयजल टंकी भी बदहाल स्थिति में है। टंकी पर काई जमी हुई है जो साफ-सफाई की खराब स्थिति को दर्शाती है। टंकी में कई दरारें भी आ गई हैं, जिससे पानी लगातार बहता रहता है। इस कारण टंकी में पानी ठहरता ही नहीं है और वह हमेशा खाली रहती है। यह स्थिति परिसर में पेयजल की गंभीर समस्या को और बढ़ा देती है।
पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से अधिवक्ताओं और काम से आने वाले लोगों को बहुत भटकना पड़ता है। उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी खराब सुविधाओं को तत्काल ठीक कराया जाए। इससे तहसील परिसर में आने वाले लोगों को गर्मी में राहत मिल सकेगी।
-क्या कहते हैं लोग-
फोटो-17-अधिवक्ता मनोज गुप्त। संवाद
अधिवक्ता मनोज गुप्ता ने बताया कि तहसील परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन यहां पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप का पानी गंदा निकल रहा है और वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं।
फोटो-18-मुंशी विजय कुमार। संवाद
मुंशी विजय कुमार ने बताया कि तहसील परिसर में आने वाले लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई बार लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि खराब पड़े वाटर कूलरों को ठीक कराया जाए और हैंडपंप को भी दुरुस्त कराया जाए।

फोटो-15-एसडीएम कोर्ट के बाहर लगे वाटर कूलर की गायब दोनों टोंटियां। संवाद- फोटो : credit