फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drains become swamps, it is difficult to live with filth

Jalaun News: दलदल बनी नालियां, गंदगी से जीना दूभर

Thu, 21 Mar 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 21 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Drains become swamps, it is difficult to live with filth
आटा। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी गांव नहीं पहुंचता है। इससे नालियां दलदल बन चुकी हैं। बदबू से भडरा डेरा गांव के ग्रामीणों का जीना दूभर है। कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत परासन के मजरा भडरा डेरा की कुल आबादी 800 के करीब है। गांव की सड़के कीचड़ से पटी पड़ी हैं। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने नहीं आया। अब गर्मी आने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके बाद भी फॉगिंग की कोई व्यवस्था नहीं हुई। ग्रामीण वीरेंद्र, हरेंद्र, बहादुर निषाद, छोटू, कल्लू ने बताया कि कि हर गली की नालियां कीचड़ से पटी हुई है, जिसकी दुर्गंध से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। एडीओ पंचायत संतोष गौतम का कहना है कि पहले अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। इसके बाद गांव में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed