{"_id":"600c6f4b8ebc3e2f25208210","slug":"dr-ne-haankari-li-orai-news-knp6077857144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोचिकित्सकों की टीम ने पीड़ितों की काउंसलिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोचिकित्सकों की टीम ने पीड़ितों की काउंसलिंग की
विज्ञापन
सीएचसी में पीड़ितों की काउंसलिंग करती मनोचिकित्सकों की टीम
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। बाल कल्याण समिति के बाद अब मनोचिकित्सकों की टीम ने भी यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की। टीम ने न सिर्फ पीड़ितों से उनके साथ हुए गलत कामों की पूरी जानकारी की बल्कि उन्हें बताया कि वे जो कुछ हुआ, उसे भूलकर नए जीवन की शुरुआत करें।
बता दें कि करीब दस दिन पूर्व कोंच के भगत सिंह मोहल्ला निवासी पूर्व लेखपाल राम बिहारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उसके घर से मिले लैपटाप, हार्ड डिस्क और पैन ड्राइव आदि को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। शुक्रवार को पीड़ित नाबालिग से बाल कल्याण समिति ने मुलाकात कर उसकी काउंसलिंग की थी। इसी कड़ी में शनिवार को उरई से मनोचिकित्सकों की टीम कोंच सीएचसी पहुंची। जहां पर टीम के सदस्य डॉ. अर्चना विश्वास, स्टाफ नर्स आकांक्षा सिंह ने पीड़ितों से उनके साथ घटित घटना की विस्तृत जानकारी की।
फिर समझाया कि वे अपने नए जीवन की शुरुआत अच्छे लोगों के साथ मिलकर करें। बुरी संगत में फिर से न फंसे। अपना और अपने परिवार का जीवन संवारे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला, मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर क्राइम उदयभान गौतम मौजूद रहे। वहीं कोंच पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व लेखपाल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा उसके मददगारों का भी पता किया जा रहा है।