{"_id":"67d300b2f95d6de027077c3c","slug":"doctors-and-staff-angry-over-being-asked-to-do-full-duty-on-half-day-orai-news-c-224-1-ori1005-126888-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हॉफ डे पर फुल ड्यूटी कराने \nपर बिफरे डॉक्टर-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हॉफ डे पर फुल ड्यूटी कराने पर बिफरे डॉक्टर-कर्मचारी
विज्ञापन
उरई। होली में हॉफ डे होने के बावजूद जिला अस्पताल को पूरी अवधि तक खोलने के फरमान पर चिकित्सक और कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सीएमएस मौके पर नहीं थे, पर फोन पर सूचना मिलने पर उन्होंने 12 बजे के बाद अवकाश करा दिया।
जिला अस्पताल में होली पर सीएमएस ने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। साथ ही रोस्टर के अनुसार स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी है। विशेषज्ञ चिकित्सक भी ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। गुरुवार को कई सरकारी अस्पतालों में होली का अवकाश घोषित कर दिया गया। जबकि जिला अस्पताल सुबह खुला था। स्टाफ यह मानकर आया था कि आज हॉफ डे हो जाएगा।
जब साढ़े 11 बजे तक अवकाश नहीं हुआ तो कर्मचारियों में कानाफूसी होने लगी। इसी बीच पर्चा काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी ने कह दिया कि अस्पताल फुल टाइम यानी दो बजे तक खुलेगा और कोई अवकाश नहीं होगा। जब यह जानकारी स्टाफ को हुई तो आक्रोशित हो गए और सीएमएस के बंगले की ओर पहुंच गए। इसी बीच पता चला कि सीएमएस बंगले पर नहीं हैं तो बंगले के बाहर आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय को फोन पर हंगामे की जानकारी हुई। तब उन्होंने बताया कि आज हॉफ डे है। इस पर कर्मचारी शांत हुए।