{"_id":"5eff82698ebc3e42af3d3c99","slug":"dm-pledges-security-by-planting-saplings-orai-news-knp569149324","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का भी संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का भी संकल्प दिलाया
विज्ञापन
पिंडारी में किताबों का वितरण करते डीएम मन्नान अख्तर
- फोटो : ORAI
उरई। बेसिक शिक्षा व वन विभाग के साथ अमर उजाला फाउंडेशन ने शुक्रवार को वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. मन्नान अख्तर और सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने एट नगर पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरासनी और कन्या प्राथमिक विद्यालय, पिंडारी में न सिर्फ पौधरोपण कर उनके रखरखाव का संकल्प दिलाया बल्कि बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों का भी वितरण किया।
वन महोत्सव की शुरुआत विरासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से हुई। जहां डीएम, सीडीओ ने बीएसए प्रेमचंद्र के साथ मिलकर अमरूद, गुलाब, सागौन, शीशम, नीबू, पाखर, नीम, अशोक आदि के पौधे रोपे। फिर डीएम ने पौधों का महत्व बताकर कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। आगे चलकर आपके द्वारा लगाए गए फलदार व छायादार पौधे वृक्ष बनकर प्रदूषण मिटाएंगे। फिर डीएम ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा ग्रामीणों को भी उनके पौधों के रखरखाव का संकल्प दिलाया। यहां पर अधिकारियों ने समूह की ओर से संचालित कार्यों को भी देखा और मास्क बना रहीं महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
इसी कड़ी में डीएम और सीडीओ ने कक्षा छह के बच्चों के अभिभावक बलराम, शशि, हेमंत कुमारी, विमलेशी देवी और रेखा को पुस्तकें वितरित की। डीएम ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं ताकि वे गांव का नाम रोशन कर सकें। यहां पर प्रधान मीना देवी, सचिव नरेंद्र पटेल, एबीएसए विजय बहादुर सचान, बीडीओ शुभम बरनवाल, एडीओ पंचायत नरेश चंद्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य जयदेवी, सहायक अध्यापक अंजना, निशा गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
इसके बाद अधिकारियों का काफिला पिंडारी के कन्या प्राथमिक विद्यालय पहुंचा, यहां पर भी अधिकारियों ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण के सुधार में वृक्षों का महत्व बताया। ग्रामीणों ने भी पौधरोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल में कक्षा 3 और 6 की छात्राओं और उनके अभिभावकों को पुस्तकें वितरित की। जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों से सवाल जवाब भी किए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग इस बार विभिन्न स्कूलों में 50 हजार से अधिक पौधे लगाएगा। शनिवार को पौधरोपण का कार्यक्रम मरोड़ा के स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरासिनी में पौध रोपण करते डीएम मन्नान अख्तर व सीडीओ प्रशांत कुमार व बी?- फोटो : ORAI