फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM distributed roses to get helmet

हेलमेट लगवाने को डीएम ने बांटे गुलाब

Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM distributed roses to get helmet
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बाइक सवार को डीएम व आरटीओ गुलाब का फूल देते - फोटो : ORAI
उरई/कदौरा। पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर कैंप लगाकर टेंपो व ई रिक्शा चालकों को यातायात के नियम बताए। वहीं डीएम डॉ मन्नान अख्तर ने भी दो पहिया वाहन सवारों को गुलाब का फूल देकर उनसे हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। डीएम के हाथों से फूल पाकर वाहन सवार भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन

एसपी डॉ सतीश कुमार ने भी चार पहिया चलाने वालों से सीट बेल्ट बांधकर चलने को कहा। वहीं एआरटीओ सोमलता ने टेंपो व ई रिक्शा चालकों से ओवरलोड गाड़ी न चलाने और वाहन पार्किंग में ही खड़ी करने की बात कही। इस दौरान सीओ संतोष कुमार, समाजसेवी अजय इटौरिया, शांति स्वरुप, अलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कदौरा प्रतिनिधि के मुताबिक एक्टिव वेलफेयर सोसाइटी व पुलिस ने मिलकर क्षेत्र में कैंप लगाया और लोगों को यातायात के नियम बताए। इस दौरान संस्था की ओर से थाना प्रभारी कदौरा जीतेंद्र कुमार को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर इरफान अली, शफीक राईन, मोहम्मद अहमद, फैसल खान, दरोगा बाबूलाल, राघवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed