फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DLED exam today, 3890 candidates will give paper

Jalaun News: डीएलएड परीक्षा आज, 3890 परीक्षार्थी देंगे पेपर

Mon, 03 Jul 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 03 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
DLED exam today, 3890 candidates will give paper
उरई। डीएलएड की परीक्षा सोमवार से जिला मुख्यालय पर बनाए गए नौ केंद्रों पर होगी। इसमें 3890 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ भी मोबाइल फोन लेकर नहीं जा पाएगा। केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक भी स्मार्ट फोन नहीं रख पाएंगे। उन्हें कीपैड वाला फोन रखने की अनुमति होगी। कक्ष निरीक्षकों से कहा गया है कि परीक्षार्थियों द्वारा भरी गई उत्तर पुस्तिकाओं पर जांच करने के बाद ही हस्ताक्षर करें। परीक्षार्थियों को परीक्षा समाप्त होने से 15 मिनट पहले सूचित कर दें कि परीक्षा समाप्त होने में 15 मिनट बचा है। उत्तर पुस्तिकाओं को शील्ड करते वक्त उसकी पर्यवेक्षक की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराई जाए और वीडियोग्राफी की दो सीडी भी तैयार की जाए। जिन परीक्षार्थियों की दोनों पालियों में परीक्षा है, उन्हें ही परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी जाए। शेष परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के बाद उन्हें बाहर कर दिया जाए। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरु होेने से बीस मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed