फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DJs will be played, they will not be involved in marriage

बजेंगे डीजे तो निकाह में नहीं होंगे शामिल

Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
DJs will be played, they will not be involved in marriage
शादी की रस्मों को लेकर हुई बैठक में मौजूद मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : ORAI
जालौन। शादियों में फिजूलखर्ची को रोकने और डीजे, बैंड आदि पर रोक लगाने के लिए बड़ी सुन्नी जामा मस्जिद में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तय जिस शादी में फिजूलखर्ची, दहेज, आतिशबाजी, बैंड और नाच गाना होगा वहां उलमा ए किराम शामिल नहीं होंगे और न ही काजी निकाह पढ़ाएगा।
विज्ञापन

बड़ी सुन्नी जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना साबिर की अध्यक्षता में शादी की रस्मों को तय करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। शहर पेश इमाम मौलाना मुजाहिदुल हक चिश्ती ने कहा कि आजकल शादियों में फिजूलखर्ची फैशन बन गई है। लड़की का बाप कर्ज लेकर शादी तो कर देता है फिर उस कर्ज को चुकाने के लिए घर और खेत बेचने तक कि नौबत आ जाती है। दूसरी ओर शादियों में डीजे और बैंड के अलावा नाच गाने होते हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर ठुमके लगाते नजर आते हैं। यह इस्लाम के उसूलों के खिलाफ है। लड़के वाले दहेज की मांग करते हुए यह भी नहीं देखते हैं कि लड़की का आप उनकी दहेज की मांग को पूरा कर सकेगा या नहीं। इसलिए अब समय आ गया है कि इन गैर शरई रस्मों से दूरी बनाई जाए और निकाह को हजरत मुहम्मद साहब की सुन्नत को मानते हुए उसे सादगी के साथ संपन्न कराया जाए। इस दौरान हाफिज शाकिर, हाफिज साबिर, हाफिज रफीक, हाफिज मुनव्वर हक, अहमद रजा बरकाती, अब्दुल कय्यूम, असलम वकील, खलील खान, बबलू बाबूजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed