फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Disposed in public court proceedings in 4432

लोक अदालत में निस्तारित हुए 4432 मुकदमे

Sat, 10 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 10 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Disposed in public court proceedings in 4432
sdf
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद दीवानी न्यायालय समेत तहसील स्थित न्यायालयों में किया गया। इसमें 4432 मुकदमों का निस्तारण किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना के दावों में पीड़ित याचीगण को विपक्षी बीमा कंपनी से 2,60,000 रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई। इस बार 5500 वादकारी लाभांवित हुए।
विज्ञापन


आपराधिक मामलों में 2,700 रुपये अर्थदंड वसूलकर राजकीय कोष में जमा कराया गया। वहीं, टेलीफोन के 3 बकाया बिल के मामलों में 5895 रुपये धनराशि वसूल की गई।
जनपद दीवानी न्यायालय पसिर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए प्राधिकरण की सचिव अलका भारती ने बताया कि जिला जज प्रदीप कुमार कंसल की

अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में स्वयं 8 मुकदमों में समझौता कराया। इसी तरह न्यायाधीश रामअचल यादव ने भरण पोषण अधिनियम के तहत कुल 17, अपर जिला जज द्वितीय ने 2 वाद निस्तारित कराए। विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार उपाध्याय ने 7, संजय कुमार सिंह ने 6 मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला जज नरेंद्र कुमार ने 3, दिनेश
विज्ञापन


तिवारी ने उत्तराधिकार अधिनियम का 1 वाद निस्तारित किया। सिविल जज अलका भारती ने 20 आपराधिक मामलों में 200 रुपये जुर्माना अभियुक्तों से जमा कराते हुए कुल 24 मुकदमे निस्तातिर किए। इसी क्रम जालौन में विनय कुमार ने 143 में 31510 रुपये अर्थदंड अधिरोपित किया। वहीं, जेएम कालपी निशांत मान ने 156 मामलों में 35250 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना जमा कराया। सिविल जज कोंच विजय कुमार कटियार ने 87 मुकदमे निस्तारित कर 168800 रुपये जुर्माना जमा कराया। सिविल जज उरई मनोज कुमार ने 74 मुकदमे

निस्तारित किए। वहीं, जेएम उरई विवेक विक्रम ने 70 आपराधिक प्रकरण का निस्तारण कर 6800 रुपये अर्थदंड वसूला। इस मौके पर अग्रणी बैंक प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, दिनेश कुमार, ब्रजबिहारी गुप्ता, संजय अग्रवाल, हेमंत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed