{"_id":"587a610d4f1c1b922bbaaca0","slug":"dip-on-ghats-of-faith-can-not-eat-everywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटों पर आस्था की डुबकी, जगह-जगह खिचड़ी भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटों पर आस्था की डुबकी, जगह-जगह खिचड़ी भोज
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कालपी की यमुना नदी में मकर संक्रांति पर डुबकी लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को उल्लास के साथ मनाया गया। कालपी में यमुना और रामपुरा क्षेत्र मेें पांच नदियों के संगम स्थल पंचनदा मेें श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई तो वहीं, मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी भोज कराया गया। कालपी में भव्य मेला भी
लगाया गया। यहां बच्चों ने पहुंचकर गोलगप्पों, चाउमीन का मजा लिया। संक्रांति पर कालपी और रामपुरा के पचनदा स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्रीय के अलावा बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर जिलों के भक्तों ने भी पांच नदियों के संगम स्थल पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।
इसी तरह कालपी के किलाघाट, बाईपास घाट, पीरा घाट, ढोड़ेश्वर मंदिर,राधामाधव घाट, किला घाट, राजघाट घाट पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही उगते ही सूर्य को अर्घ्य भी दिया गया।
विज्ञापन
कई जगह बांटी गई खिचड़ी
मकर संक्रांति के अवसर पर शहर भर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। पटेल नगर, तुलसी नगर, मौनी मंदिर, राजेंद्र नगर, जेल रोड, जिला परिषद, मंडी गेट आदि इलाकों में कमेटी के लोगों ने आते जाते लोगों को खिचड़ी का वितरण कर पुण्य कमाया। घंटाघर पर सरदार मार्केट मेें चाय, बिस्कुट का वितरण किया गया। सिंधी मार्केट में खिचड़ी बांटी
गई। पवन रायक्वार, राजू सरदार, श्याम सूरी, राखी साहनी, रामबिहारी, सहन बिहारी आदि मौजूद रहे। कालपी में पातालेश्वर मंदिर तथा किलाघाट में पंडाल लगा कर श्रद्धालुओं को
खिचड़ी, हलवा तथा चाय बांटी गई। विधायक सुरेंद्र सिंह सरसेला, शिवबालक सिंह यादव, हरमोहन सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष राकेश पाल जीतू पाल सरमन पाल शशिकांत सिंह आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद ने भी खिचड़ी भोज कार्यक्रम जिला परिषद तिराहे पर किया। इस दौरान अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष इंदेश्वर दयाल, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
मंदिरों में किया गया खिचड़ी का दान
शहर के देवी मंदिरों में भी मकर संक्रांति पर खासी भीड़ दिखाई दी। राठ रोड स्थित मौनी मंदिर, हुल्की माता मंदिर, हाथी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में मकर संक्रांति पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके बाद मंदिरों में खिचड़ी दान की।
गरीबों को बांटे वस्त्र
संवेदना साहित्य समिति ने मकर संक्रांति पर शहर में असहायों, नेत्रहीनों व निर्धनों को कंबलों का वितरण किया गया। सर्दी में कंबल मिलने से गरीबों ने राहत की सांस ली। अध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि पराई पीड़ा को पहचान करके उसकी मदद करना ही मानव धर्म है। इस दौरान विमला तिवारी, शांति कनौजिया, जगरुप सिंह, मणींद्र शर्मा, जगत यादव, नवनीत त्रिपाठी, दयाराम आदि मौजूद रहे।
मेला व विकास प्रदर्शनी
मकर संक्रांति के अवसर पर एमएसवी इंटर कालेज में मकर संक्रांति पर मेला व विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। एसडीएम संजय कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्वों एवं मेले के आयोजन से सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी प्रेम की भावना उत्पन्न होती है। इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों को नसीहत लेनी
चाहिए। इस मौके कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश के अलावा पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, प्रबंधक नरेश मैहर,अशोक श्रीवास्तव, सलीम अंसारी, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन सभासद अरविंद राठौर ने किया।