{"_id":"6442d8ef9fbc0debd60134b4","slug":"digitalman-will-participate-in-the-100th-program-of-mann-ki-baat-orai-news-c-12-1-192008-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मन की बात के 100वें कार्यक्रम में शामिल होंगे डिजिटलमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मन की बात के 100वें कार्यक्रम में शामिल होंगे डिजिटलमैन
Sat, 22 Apr 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
हसनगंज। डिजिटलमैन के नाम से मशहूर मेहंदीखेड़ा निवासी ओम प्रकाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें प्रसारण का हिस्सा होंगे। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
ओम प्रकाश सिंह गांव मेहंदीखेड़ा में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) चलाते हैं। केंद्र सरकार ने 2014 में हर गांव तक फाइबर केबल बिछाने की योजना पार काम शुरू किया था। हसनगंज ब्लाॅक के हर गांव तक फाइबर केबल पहुंचने के बाद भी ब्रॉड बैंड कनेक्शन नहीं हो पाए। जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री ने डिजिटल भारत योजना की शुरुआत की तो ओम प्रकाश ने इस पर काम शुरू किया। उन्होंने सरकार की फ्री कनेक्शन योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले की पहली ओएलटी (ऑप्टिकल लैंड टेक्नीक) लगाई। कुछ उपकरण लगाकर आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, ब्लॉक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील मुख्यालय व कोतवाली सहित ब्लाॅक के तीन सौ स्थानों पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन देकर हाई स्पीड नेट से जोड़ा। पिछले साल 28 अगस्त को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में ओम प्रकाश का नाम लेते हुए उनके प्रयासों को सराहा। तब से लोग उन्हें डिजिटलमैन कहने लगे।
ओम प्रकाश ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री 100वीं बार मन की बात कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। इसे लेकर दिल्ली में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के उन 100 लोगों को भी बुलाया है, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री मन की बात में कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आमंत्रण को लेकर वह उत्साहित हैं। यह बेहद गर्व की बात है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश सिंह पांच मार्च 2023 को खादी ग्रामोद्योग की मदद से गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने वाली फैक्टरी की शुरुआत कर चुके हैं। इसमें वह आसपास की गोशाला से गोबर 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर प्राकृतिक पेंट बना रहे हैं। इसके जरिये वह लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।