फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Development of the district will be 4.94 billion

जिले में 49447.00 रुपए की योजनाओं से होगा विकास

Fri, 05 Jul 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Development of the district will be 4.94 billion
विकास भवन में बैठक लेते प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई जिला योजना समिति की बैठक में वर्ष 2019-20 में विकास के लिए चार अरब चौरानवे करोड़ सैंतालिस लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही योजना के लिए विभागवार बजट का आवंटन भी कर दिया गया है। जिसमें सबसे अधिक रोजगार कार्यक्रम के लिए और सबसे कम सेवायोजन के लिए 74 हजार रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। योजना में कुल 11 विभागों को इस वर्ष बजट नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में जहां वर्ष 2018-19 में हुए खर्च का ब्योरा रखा गया वहीं वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना के लिए बजट का आवंटन किया गया। इसमें कुल 47 विभागों में से इस साल 11 विभागों को कोई बजट नहीं दिया गया है। योजना में जिले के वर्ष 2019-20 के लिए चार अरब चौरानवे करोड़ सैंतालिस लाख रुपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

इस परिव्यय को सभी विभागों व सेक्टरों में उनकी मांग को देखते हुए प्रस्तावित किया गया। इसमें सबसे कम बजट मात्र 74 हजार रुपये सेवायोजन को दिया गया है, जबकि सबसे अधिक बजट की स्वीकृति रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत 44.75 लाख मानव दिवस सृजन किए जाने के लिए स्वीकृत किया गया है। जिला योजना में अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि जिन विभागों की जिन योजनाओं में बजट का परिव्यय किया गया है, जिम्मेदार अधिकारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ उन योजनाओं को धरातल पर पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे हर अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ पहुंच सके। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि सभी अधिकारी योजनाओं व उनके कार्यों में पारदर्शिता रखें, अन्यथा अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस दौरान सीडीओ प्रशांत कुमार, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, परिवहन मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

पिछले साल की अपेक्षा इस साल मामूली बढ़ोतरी
जिला योजना समिति की बैठक में पिछले साल के बजट की अपेक्षा इस साल मामूली बढ़ोतरी की है। जिला योजना में वित्तीय वर्ष 2018-19 में 4.89 अरब का बजट दिया गया था। छह विभाग ऐसे भी हैं जिन्हें पिछले वर्ष भी कोई बजट नहीं दिया गया था और इस वर्ष भी इन विभागों से कोई बजट की मांग नहीं की गई है। जिस कारण इस वर्ष भी उन्हें बजट का आवंटन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed