{"_id":"600db7c88ebc3e333554c6d9","slug":"democracy-fighter-is-no-more-hargovind-dada-orai-news-knp607969367","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी, हरगोविंद दादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी, हरगोविंद दादा
विज्ञापन
एट में गार्ड ऑफ ऑनर देते एसडीएम अशोक कुमार
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, जनता इंटर कॉलेज एट के पूर्व प्रधानाचार्य एवं लोकतंत्र सेनानी हरगोविंद दयाल निरंजन उर्फ दादा का रविवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। पैतृक गांव कोंच तहसील के ग्राम जखौली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सबसे छोटे बेटे सुरेश कुमार काका ने उनको मुखाग्नि दी।
आपातकाल में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दमनचक्र में दादा हरगोविंद दयाल भी लंबे समय तक जेल में रहे। तमाम तकलीफें और यातनाएं सहकर भी उन्होंनेे सरकार के सामने घुटने नहीं टेके। पार्टी और संघ में अच्छी पकड़ और एक कुशल संगठनकर्ता होनेे के नातेे वर्ष 1984 में उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। रविवार को उनके निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया। उनके पैतृक गांव जखौली में अंतिम संस्कार से पूर्व गारद ने उन्हें सलामी दी।
उप जिलाधिकारी अशोक कुमार एवं एसएचओ एट विनय दिवाकर ने उनके पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाया व सलामी दी। इस दौरान माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, उरई पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, बृजेश निरंजन, लालजी निरंजन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। हरगोविंद दादा के तीन पुत्र रविशंकर निरंजन, कृष्णानंद एवं सुरेश कुमार काका है।