फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demand to remove Gyanesh Kumar from the post

Jalaun News: ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग

Fri, 09 Oct 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove Gyanesh Kumar from the post
फोटो-32-विरोध मार्च निकालते कांग्रेसी व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता। संवाद
उरई। गुरुवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी और इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने आंबेडकर चौराहे से गांधी प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला। यह मार्च वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत आयोजित हुआ। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर विरोध जताया और कई मांगें उठाईं। नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। उनके कार्यकाल के निर्णयों की समीक्षा और एसआईआर वापस लेने की भी मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। मार्च में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, चौधरी श्याम सुंदर, सिद्धार्थ दिवोलिया, अशोक द्विवेदी, राजीव नारायण मिश्रा, संतराम नीलांचल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed