{"_id":"62e18662ee12293c1a0573b1","slug":"demand-to-end-the-strike-orai-news-knp709842069","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म कराने की मांग
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मांगपत्र देकर वकीलों की हड़ताल के बारे में जानकारी देते कालपी क?
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। दो माह से कालपी के वकीलों की चल रही हड़ताल का मामला डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तक पहुंच गया है। बुधवार को पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के साथ जाकर डिप्टी सीएम से मुलाकात कर जानकारी देकर हड़ताल खत्म कराने की मांग की। डिप्टी सीएम ने जल्द ही मामले के निस्तारण का भरोसा दिया है।
कालपी के अधिवक्ता दो माह से स्थानीय प्रशासन के अफसरों की कार्यप्रणाली के विरोध में हड़ताल पर हैं। जिला प्रशासन ने मामले को सुलझाने की कोशिश की पर प्रयास सफल नहीं हुए। स्थानीय प्रशासन के अफसरों ने अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया पर अधिवक्ता नहीं गए। मामले को लेकर जिला बार संघ भी वकीलों के समर्थन में है। लगातार चल रही हड़ताल से अब वादकारियों के हित भी प्रभावित होने लगे हैं। इसे लेकर बुधवार को कालपी के पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व बारसंघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले व उन्हें शुरुआत से विंदुबार मामले की जानकारी देकर वकीलों की हड़ताल खत्म कराने की मांग की। बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांगें जायज हैं। डिप्टी सीएम से मिलकर मांगों को पूरा कराने की मांग की गई है। पूर्व विधायक ने बताया कि डिप्टी सीएम ने जल्द ही कालपी के वकीलों की हड़ताल के मामले के निस्तारण का भरोसा दिया है।
-----------------
31 को रोपे जाएंगे हरशंकरी के पौधे
कालपी। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि डिप्टी सीएम ने कालपी क्षेत्र के तालाबों का सुंदरीकरण कराए जाने का भी भरोसा दिया है। उनसे चर्चा के बाद अब 31 जुलाई को कालपी के सूर्य मंदिर में 11 हरिशंकरी के पौधे भी रोपे जाएंगे। (संवाद)