{"_id":"646bb16f28fb4c1ef30a2844","slug":"dead-body-of-youth-found-on-bundelkhand-expressway-orai-news-c-12-1-247365-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 194 के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
सोमवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 194 के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। वहां से होकर निकल रहे वाहन चालकों ने जब शव को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा तो डायल 112 पर फोन किया। सूचना पर एसएसआई आनंद सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को देखकर घटना एक्सीडेंट की प्रतीत हो रही थी। मृतक की जेब की तलाशी लेने पर उसका आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान चंद्रभान (33) पुत्र सरनाम निवासी नरईपुरा नैनागढ़ नगरा जनपद झांसी के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई आनंद सिंह ने बताया युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों को सूचना दी जा रही है।