फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of woman found hanging

फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Sat, 14 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging
कुठौंद में जांच के लिए आई फोरेंसिक टीम व पुलिस - फोटो : ORAI
कुठौंद। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव ससुराल में कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी पर लटकता मिला। घरवालों ने जब महिला को फांसी पर लटका देखा तो घर में चीखपुकार मच गई। जिससे आसपास के लोग भी वहां आ गए। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग कर बेटी की हत्या किए जाने आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा का कहना है कि पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख निवासी कृष्णपाल सिंह की 28 वर्षीय पत्नी साधना का शव शुक्रवार की दोपहर तीन बजे घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। मृतका का बच्चा काफी देर से रो रहा था। जब परिजनों ने महिला की खोज की तो उसका शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। जिससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे हदरुख चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश ने फांसी पर लटकी मृतका को फंदे से नीचे उतारा। शव के दोनों पैर बेड पर रखी कुर्सी पर टिके हुए थे।
विज्ञापन

मामला संदिग्ध देख फोरेंसिक भी मौके पर बुलाई गई। कुछ ही देर में साधना के मायके सिरसाकलार से पहुंचे पिता मनु ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व बेटी की शादी दान दहेज देकर की थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालीजन साधना को अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते रहे। दहेज की मांग पूरी न होते देख ससुरालियों ने उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के नौ माह का बेटा है। पति खेती किसानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed