फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body found in a bloody state in the field, suspicion of murder

Jalaun News: खेत में रक्तरंजित अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 02 Sep 2024 02:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 02 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in a bloody state in the field, suspicion of murder
जालौन। ऐदलपुर के पास बिनौरा के हार में शनिवार देर शाम अधेड़ का शव रक्तरंजित अवस्था में खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही चुर्खी थाना व जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोटें के निशान देखकर प्रथमदृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर सिहारी के बीच किसान अपने खेतों से वापस घर लौट रहे थे। जब वह बिनौरा हार के पास पहुंचे तो मातादीन के खेत में एक व्यक्ति पड़ा हुआ दिखाई दिया। जब किसान पास पहुंचे तो लगभग 42 वर्षीय व्यक्ति का रक्तरंजित अवस्था में शव खेत में पड़ा था। उसकी नाक से खून निकल रहा था। खेत में शव पड़े होने की खबर तुरंत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल यूपी 112 को सूचना दी। जालौन कोतवाली से एसआई ओंकार सिंह व चुर्खी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी व्यक्ति शव का शिनाख्त नहीं कर सका। ग्रामीणों ने बताया कि जब वह खेत से वापस आ रहे थे तो शव खेत में पड़ा हुआ था। एसआई ओंकार सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।उसके सीने, नाक और सीने के नीचे चोट के निशान नजर आ रहे हैं। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed